पॉलिटिको के मुताबिक़, नैन्सी पेलोसी ने अपने अधीन टीम से कहाः मैं घंटे गिन रही हूं कि वह कब जाएगा। मैं उसका झोटा, उसके “लिटिल हैंड्स” और पैर से घसीट कर निकालने की योजना बना रही हूं।
जहाँ चुने गए राष्ट्रपति बाइडेन अमरीकियों से एकता और हमदर्दी से काम लेने की सिफ़ारिश कर रहे हैं, लगता है सप्ताहांत तक राष्ट्रपति के लिए पेलोसी के मन में इस तरह की टिप्पणी नहीं थी जब डेमोक्रैट्स कोविड-19 रिलीफ़ बिल से पहले रणनीति बना रहे थे।
अब जो ताज़ा धमाका है वह ट्रम्प और पेलोसी के बीच जारी लड़ाई का हिस्सा है। रिपोर्ट के मुताबिक़, दोनों के बीच अक्तूबर 2019 में हुयी बैठक के वक़्त से बात नहीं हुयी है, जिसमें ट्रम्प ने पेलोसी को तीसरे दर्जे की राजनेता कहा था और पेलोसी ने पत्रकारों से कहा था कि उन्हें ट्रम्प के दिमाग़ सही रहने की दुआ करनी होगी।
ग़ौरतलब है कि लिटिल हैंडस से अंग्रेज़ी में मर्द के गुप्तांग की साइज़ का मतलव निकालते हैं।